Search This Website

Tuesday 1 November 2022

महाभारत रामायण कहानी | Mahabharat Ramayan in Hindi

 

महाभारत रामायण कहानी | Mahabharat Ramayan in Hindi

Mahabharat Ramayan in Hindi जब-जब पृथ्वी पर अन्याय का घड़ा  भरने लगता हैं तब तब ईश्वर धर्म की स्थापना के लिये जन्म लेते हैं . और इसी से रचता हैं एक नया पुराण, जो युगों-युगों तक मनुष्य को मार्गदर्शन देता हैं .यह पुराण ही संस्कृति एवम रीति रिवाज का आधार बनते हैं .

mahabharat ramayan

मान्यताओं के आधार पर हिन्दू संकृति में दो पुराणों का विशेष महत्व हैं :

  1. महाभारत
  2. रामायण

महाभारत  कथा (Mahabharat Story in Hindi)

महाभारत एक ऐसा पुराण हैं जिसमे भारत के इतिहास के बारे में विस्तार से लिखा गया हैं जो यह सिद्ध करता हैं कि भारत एक देश नहीं अपितु एक राष्ट्र हैं . एक राष्ट्र जो जन्म नहीं लेता न बनाया जाता हैं वो तो युगों- युगों से यथावत हैं जिसमे संस्कृति बनती हैं, धर्म बनता हैं जिसे हम सनातन धर्म के नाम से सुनते हैं .महाभारत कथा में भारत की सीमाओं का वर्णन हैं जो उसकी भव्यता और विशालता को प्रमाणित करता हैं . सोने की चिड़ियाँ कहलाने वाला हमारा भारत अपने अंदर कई युगों को समाये हुये हैं . और उसी भव्य इतिहास का वर्णन हैं इस महाकाव्य में.

इसी प्रकार भारतीय संस्कृति में महाभारत पुराण का भी महत्व बहुत अधिक हैं जिसकी रचना महर्षि वेदव्यास ने की हैं उन्होंने इसे अपनी वाणी से प्रकट किया था जिसे स्वयं भगवान गणेश ने लिखा . यह महा पुराण ही हमें कलयुग की पहचान करवाता हैं सत्य, असत्य एवम मर्यादा का पाठ सिखाता हैं .

महाभारत संस्कृत में लिखा एक महा ग्रन्थ हैं जिसमे कलयुग के प्रारंभ का विस्तार से वर्णन किया गया हैं. यह ग्रन्थ वास्तव में एक पारिवारिक युद्ध हैं जिसमे भाई-भाई से राज गद्दी और अहम् के लिये लड़ रहा हैं जिसमे वो अपनों पर प्राणघात कर रहा हैं एक स्वहित के लिये अधर्म कर रहा हैं और दूसरा पक्ष धर्म की स्थापना के लिये अधर्म कर रहा हैं . यहाँ व्यक्ति का अवलोकन धर्म या अधर्म के आधार पर नही किया जा सकता क्यूंकि यहाँ हर कोई अधर्मी हैं . यह आज के भारत देश को चरितार्थ करता हैं जहाँ हमारा नेता कम भ्रष्टाचारी हो तो हम उसे सही उम्मीदवार समझते हैं वैसे ही महाभारत युद्ध में कम और अधिक अधर्मी के आधार पर ही उपयुक्त का चयन किया जा सकता था .

इस महा युद्ध के सूत्रधार स्वयम भगवान श्री कृष्ण थे . कलयुग में मनुष्य कैसा होगा ? उसे किस तरह से अपने हक़ के लिए लड़ना होगा ? सच के लिये झूठ भी बोलना होगा . यह सभी बाते इस महा ग्रन्थ का हिस्सा हैं .

महाभारत का यह एक बड़ा ग्रन्थ कई तरह की कथाओं से बना हुआ हैं . यह कथायें हमें आज के जीवन में कठिन से कठिन समस्याओं से बाहर निकलने की प्रेरणा देती हैं .यह कथायें हमें हिन्दू संस्कृति का इतिहास बताती हैं . महाभारत पुराण में हिन्दू मान्यता का आधार छिपा हुआ हैं जो आज के समय में छोटी-छोटी कथाओं के जरिये ही दिखाया जाता हैं . हमने भी कई कथाओं का समावेश किया हैं जिसके जरिये हम आपको महाभारत काल और कलयूग के मध्य के संबंध को बताने जा रहे हैं .

महाभारत से जुडी कुछ रोचक सत्य और कहानियां


No comments:

Post a Comment