Search This Website

Monday 31 October 2022

मोरबी ब्रिज हादसे का भयानक मंजर CCTV में हुआ कैद, चंद सेकंड में नदी में समाए लोग

 

मोरबी ब्रिज हादसे का भयानक मंजर CCTV में हुआ कैद, चंद सेकंड में नदी में समाए लोग

Morbi bridge collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार को मच्छु नदी पर केबल पुल गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 133 लोगों की जान चली गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।


Morbi bridge collapse: गुजरात के मोरबी में रविवार को मच्छु नदी पर केबल पुल गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 133 लोगों की जान चली गई। इस बीच हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। रिपब्लिक टीवी को मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि शाम के समय पुल महिलाओं और बच्चों सहित लोगों से खचाखच भरा हुआ था। सीसीटीवी के मुताबिक शाम 6 बजकर 31 मिनट पर अचानक ब्रिज हिलना शुरू हुआ और फिर कुछ ही सेकंड में नीचे पानी में समा गया। वीडियो में हादसे के बाद पुल के कुछ हिस्सों को पानी में देखा गया। फिलहाल दो लोगों के लापता होने की खबर के साथ राहत और बचाव कार्य जारी है। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

फ्रेम 1: पुल पर यात्री

फ्रेम 2: पुल हिलते हुए

फ्रेम 3: जब पुल टूट गया

फ्रेम 3: लोग नदी में गिरे

मोरबी पुल ढहा

गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर एक सदी पुराना पुल गिरने से रविवार शाम बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 133 लोगों ने अपनी जान गवां दी। इस पुल की मरम्मत और रिनोवेशन के बाद 26 अक्टूबर को फिर से खोला गया था। राज्य सरकार ने त्रासदी की जांच के लिए शीर्ष अधिकारियों की 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। वहीं मामले में रिपब्लिक टीवी को कुछ दस्तावेज मिले जिसमें पुल से संबंधित जिम्मेदारी को लेकर ओरेवा ग्रुप और मोरबी नगर पालिका के बीच कुछ महत्वपूर्ण समझौते हुए थे।

इसी साल 7 मार्च को अजंता मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड और मोरबी नगर पालिका के बीच यह अहम दस्तावेज हस्ताक्षर किए गए। जिसमें अनिवार्य रूप से रखरखाव, रिनोवेशन, सुविधाओं की देखभाल, स्टाफिंग और टिकटिंग के लिए 15 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया गया। ऐसे में फर्म को यात्रियों के लिए टिकट की कीमत में हर साल 2 रुपये की बढ़ोतरी करने की अनुमति दी गई थी। वहीं सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना के समय पुल पर करीब 350 लोग मौजूद थे। यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि ब्रिज पर तय सीमा से ज्यादा लोग मौजूद थे। जबकि पुल की क्षमता के मुताबिक एक बार में केवल 100 से 150 लोगों को ही जाना तय होता है। हालांकि, सूत्रों ने रिपब्लिक को बताया कि रविवार को ब्रिज पर जाने के लिए करीब 675 टिकटें बेंची गईं।

इससे पहले मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीप सिंह जाला ने रिपब्लिक टीवी को बताया कि मोरबी में ढहे ब्रिज को फिटनेस मंजूरी नहीं मिली थी और अधिकारियों को सूचित किए बिना ही इसे लोगों के लिए खोला गया था। इस बीच हादसे पर पीएम मोदी में भावुक नजर आए। उन्होंने केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुल गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने देश के लोगों को यह भी आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

મોરબી બ્રીજ નો વિડીયો જોવા માટે અહીં ક્લિક કરો

read more

બનાસકાંઠા / મોરબી દુર્ઘટનાને લઈ ફરી ભાવુક થયા PM મોદી, કહ્યું મન બહુ વ્યથિત હતું કે કાર્યક્રમ કરું કે ન કરું પણ..clickhere


અટલ બ્રિજને લઇને AMCનો મોટો નિર્ણય, મોરબી દુર્ઘટનાની નોંધ લેતા હવે આટલાથી વધારે લોકો બ્રિજની નહીં કરી શકે મુલાકાત clickhere


No comments:

Post a Comment