Search This Website

Monday 31 October 2022

घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता

 

घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता

 

घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता Natural Homemade Skin Whitening Facepack and Masks In Hindi 

गोरे होने की चाह हर लड़की की होती है| हमारे देश में हर लड़की यही चाहती है कि उसकी रंगत घरेलु नुस्खे अपनाकर दिन पर दिन निखरती जाये| वो भी कम पैसे में घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता| आजकल tv पर आने वाले क्रीम के दर्जनों विज्ञापन हम सबको भ्रमित करते है| इन सभी विज्ञापन में 1-2 हफ्ते में गोरापन लाने की बात कही जाती है, और हर विज्ञापन अपनी क्रीम या लोशन की तारीफ बढ़ा चढ़ा कर करता है| ये विज्ञापन अपने प्रोडक्ट की गारंटी भी नहीं देते| इन सब बातों के चक्रव्यू में ग्राहक फंस जाते है और गलत प्रोडक्ट का उपयोग करने लगते है जो हमारी स्किन के लिए नुकसानदायक होता है, क्युकी हम विज्ञापन की बातों में आ जाते है और उस प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी नहीं लेते| हर किसी इन्सान की स्किन अलग अलग होती है जिससे हर प्रोडक्ट हर किसी को सूट नहीं करता| हमें कभी भी कोई फेस प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए, यह भी पढ़ लेना चाहिए कि उसमे किस किस चीज का उपयोग किया गया है|

बाजार में उपलब्ध अच्छी क्वालिटी की क्रीम बहुत महंगी होती है और इनमें जरुरत से ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल होता है| कई बार हम इन विज्ञापन की बातों में आ जाते है और ये प्रोडक्ट उपयोग कर लेते है जिससे हमारा फेस समय के साथ ख़राब होने लगता है और हमें डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ते है जिससे और भी ज्यादा पैसे खर्च हो जाते है| हम अपने चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए ब्यूटी पार्लर का भी रूख करते है लेकिन यहाँ पर भी हमारे बहुत पैसे और समय खर्च होता है| कई महिलायें ऐसी है जिनके पास पारलर में खर्च करने के लिए इतने पैसे नहीं होते है| इन सब परेशानियों के बीच हम घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता, यह हमें सोचने में मजबूर कर देता है| इस सवाल का जबाब हमारे सामने हमारे घर पर ही मौजूद है| जी हाँ हमारे घर पर हमारे किचन में आपकी सारी परेशानियों का हल है| यकीन मानिये आपके किचन में मौजूद सामान के साथ आप बिना खर्च करे अपनी रंगत में चार चाँद लगा सकते है| वो भी हमेशा के लिए और अपने चेहरे को नुकसान पहुंचाए बिना|


घरेलू प्राकृतिक ब्लीच

चलिए आपको बताते है  घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता  के माध्यम से घरेलु नुस्खे, जो आपकी मदद करेंगे चेहरे का रंग साफ़ करने के लिए| इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरुरत पड़ेगी जैसे नीम्बू का रस , दही, शहद, टमाटर, फलों का पल्प, चंदन पाउडर, दूध, ओट्स आदि|

नानी दादी के नुस्खे हर वक्त काम आते है, मैं आज आपको अपनी नानी के नुस्खे ही बताने वाली हूँ, जिससे आप चमकता और गोरा चेहरा पा सकते है|

नीम्बू, दही और शहद से बना
सबसे पहले 1 tbsp दही लें उसमे 1 tsp शहद और 1 tsp नीम्बू का रस मिलाएं| अच्छे से सब मिक्स कर लें| पैक को अपने गर्दन और चेहरे पर अच्छे से एक समान लगा लें| 15 min पैक सूखने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें|
पाइनएप्पल (pineapple) और दूध से बना
मिक्स्सी के एक जार में पाइनएप्पल के कुछ टुकड़े और दूध डालें| अब इसे मिक्स्क्सी में पीस लें|अब मिक्सचर को कॉटन की मदद से फेस पर लगायें|20 min तक इसे सूखने दें फिर गुनगुने पानी धो लें|फेस को साफ़ कपडे से हल्के हाथों से पौंचे| फिर moisturizer लगा लें|इस फेस पैक को हफ्ते में 2 बार लगायें जिससे आपको बेहतर और जल्दी परिणाम मिलेगा|
चन्दन पाउडर, नीम्बू का रस और टमाटर से बना
1 tbsp चन्दन पाउडर (अगर आपके पास पाउडर चंदन नहीं है तो आप लिक्विड चन्दन भी उपयोग कर सकते है|) 1 tsp नीम्बू का रस और 1 tbsp टमाटर का रस| इन सबको अच्छे से मिक्स कर लें|इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन में लगायें और 15 min के लिए सूखने छोड़ दें|अब हाथों में थोडा सा गुलाब जल ले कर अपने चेहरा की सर्कुलर motion में 1 min मसाज करें|फिर गुनगुने पानी से धो लें|
संतरे का रस और दही से बना
यह पैक tonned स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्यूंकि इसमें दही और संतरे का उपयोग किया गया है| दोनों में ही citric एसिड होता है जो चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता है|अपने चेहरे को अच्छे से पहले धो लें|अब 1 tbsp दही में 1 tbsp संतरे का रस मिलाएं|उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर इस पैक को लगायें| अपनी आँखों के आस पास के भाग पर कभी भी कोई पैक ना लगायें| यह भाग बहुत sensetive होता इसलिए यहाँ कुछ भी ऐसे चीज नहीं लगनी चाहिए|15-20 min इसे सूखने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें|इस प्रक्रिया को आप हर दुसरे दिन करें जिससे आप जल्द से जल्द बहुत अच्छे रिजल्ट पाएंगी|

मेरे द्वारा घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता  मे बताये गए हर पैक में नेचुरल चीजों का उपयोग किया गया है| जिसकी चेहरे को नुकसान पहुँचाने की सम्भावना नही होती है| पैक में उपयोग होने वाली सारी सामग्री आप घर पर आसानी से प्राप्त कर सकते है वो भी बिना खर्च किये| तो फिर किस बात का इंतज़ार है? आज से ही अपनी रंगत को निखारने के लिए जुट जाइये| घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता मे दिए सारे पैक का इस्तेमाल कर आप घर पर ही ब्यूटी पार्लर जैसा निखार पा सकती है और आपको स्पा जैसी feeling आएगी|

मैं आपको हर रोज आपके रंग रूप को निखारने के लिए कुछ ना कुछ बातें जरुर बताउंगी| इसके लिए आपको पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे, आपको बस मेरे सभी आर्टिकल को रोज पढना होगा और उसमें लिखी बातों को अपनाना होगा| आपको घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता  आर्टिकल कैसा लगा मुझे जरुर बताएं| आपके पास अगर अपनी स्किन और बालों से सम्बंधित कोई सवाल है तो वो भी आप मुझसे पूछ सकती है| आपकी मदद करना मेरा सौभाग्य होगा| आप अपने सुझाव और सावन हमारे घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता  के कमेंट बॉक्स में जाकर शेयर करें|v

No comments:

Post a Comment