Search This Website

Sunday 30 October 2022

आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय

 

आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय



हर लड़की व औरत का सपना रहता है कि वह हमेशा सुंदर लगे, कभी उसकी आँखों में काले घेरे ना हो, ना ही चेहरे पर झुरियां हो| लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में यह सपना ही बन के रह जाता है, क्यूंकि कभी ना कभी हम सभी को खूबसूरती से जुड़ी परेशानी का सामना करना ही पड़ता है| आँखों के नीचे डार्क सर्कल या काले घेरे एक आम समस्या है, जो औरत मर्द दोनों को होती है| लेकिन यह ज्यादातर औरतों में देखि जा सकती है| यह समस्या इतनी साधारण है कि कई लोग इस ओर ध्यान भी नहीं देते है| लेकिन समय के साथ उनके काले घेरे और बढ़ते जाते है और वे बदसूरत दिखने लगते है| इन काले घेरों के कारण आपको सब टोकने लगते है, जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़ता है| पहले यह समस्या 40-45 की उम्र के बाद होती थी, लेकिन अब किसी भी उम्र के लोगों में देखी जा सकती है|

Aankhon ke neeche dark circle hatane ke tips upay in hindi

आँख हमारे शरीर का सबसे सुंदर अंग है, इसी के द्वारा हम इस सुंदर दुनिया को देख पाते है| कोई भी जब हमें देखता है, तो सबसे पहले उसकी नजर हमारी आँखों में ही जाती है| आँखों की खूबसूरती से इन्सान की खूबसूरती का पता चलता है| तो इसलिए जरुरी है कि हम अपनी आँखों का ख्याल सबसे ज्यादा रखें| आँखों के पास की त्वचा बहुत नाजुक और पतली होती है, इसका ध्यान बहुत अच्छे से रखना चाहिए| आँखों के नीचे काले घेरे तो आते ही है और साथ ही सबसे पहले वहां झुरियां होती है|

डार्क सर्कल होने के कारण (Reason of Dark Circle)–

  • उम्र
  • तनाव/ चिंता
  • कंप्यूटर/मोबाइल/tv का अधिक प्रयोग
  • अनुवांशिक
  • नींद पूरी ना होना
  • खानपान सही ना होना
  • थकान
  • शराब, स्मोक ज्यादा करना
  • हार्मोन का असंतुलन
  • गर्भावस्था

इसके अलावा प्रदुषण, किसी मेंटल परेशानी की वजह से भी डार्क सर्कल होते है| वैसे आजकल बाजार में इसके लिए बहुत सी क्रीम उपलब्ध है, जो डार्क सर्कल कम करने का दावा करती है, लेकिन इन क्रीम से इतना असर नहीं होता| और जो असरदार होती है वे बहुत महंगी होती है| न क्रीम में बहुत अधिक मात्रा में केमिकल होते है जो हमारी आँखों और उसकी आस पास की स्किन के लिए नुकसानदायी होते है| ये नुकसान हमको धीरे धीरे समझ आता है| कई बार इनके अधिक प्रयोग से आँखों में जलन, सर दर्द, आँख जलना व उनसे आंसू आना जैसी शिकायत सामने आती है| तो क्यों ना डार्क सर्कल या काले घेरे के लिए अपने घरेलु उपचार अपना कर देखे| ये उपचार आसान और किफायती है, जिसे आप जब चाहें उपयोग कर सकती है और आपको बहुत जल्द असर दिखायेंगे|

आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय

ककड़ी –

ककड़ी एक mild astrigent है, जो हमारी स्किन के कलर को लाइट करता है| यह आँखों के काले घेरे को दूर करती है साथ ही आँखों को आराम व ठंडक देती है|

  • ककड़ी के मोटे स्लाइस काटें और इसे 30 min के लिए फ्रीज़ में रख दें| अब इस स्लाइस को आँखों के उपर रखकर 10 min आराम से बैठ जाएँ| इसके बाद आँख धो लें| दिन में 2 बार एक हफ्ते तक करें| बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा|
  • इसके अलावा ककड़ी और नीम्बू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं| अब इसे कॉटन की मदद से काले घेरे में लगायें और 10 min छोड़ दें| फिर पानी से साफ़ कर लें| एक हफ्ते तक रोज ऐसा करें अच्छा परिणाम मिलेगा|

बादाम तेल (Almond Oil) –

बादाम तेल आँखों के पास की नाजुक स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है| इसमें विटामिन E होता है जो dark circles कम करता है|

  • रात को सोने से पहले इस तेल से आँखों के पास हल्के हाथों से मालिश करें|
  • रात भर ऐसे ही रहने दें, अगले दिन सुबह पानी से धो लें|
  • जब तक डार्क सर्कल कम नहीं होते ऐसा रोज करें|

आलू –

आलू नेचुरल ब्लीच होता है जो काले घेरे हटाने में मदद करता है| आलू आँखों के पास की सुजन भी दूर करता है|

  • 1-2 आलू को किस कर उसका रस निकाल लें| अब कॉटन में इस रस को लगायें और कॉटन को अपनी आँख के उपर रख लें| इसे 10-15 रखे रहने दें फिर धो लें| दिन में 2 बार कुछ हफ्ते तक करें|
  • इसके अलावा आलू के मोटे स्लाइस काटकर आँखों के पास घिसें| रोज ऐसा करने से फायदा होगा|

गुलाब जल –

त्वचा के लिए गुलाब जल बहुत अच्छा होता है| यह एक बेस्ट टोनर है, हमारी स्किन के लिए, जो फेस की गन्दगी निकालकर उसे स्मूथ और रिफ्रेश करता है|

  • कॉटन में थोडा सा गुलाब जल लें, अब इसे अपनी आँखों के उपर रख लें|
  • 15 min के लिए आराम से बैठ जाएँ, फिर अलग कर लें|
  • रोज ऐसा करें बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा|

ग्रीन टी बैग –

Green tea आँखों के डार्क सर्कल्स दूर करते है साथ ही उनकी सुजन को भी कम करते है|

  • 2 ग्रीन बैग को ½ कप पानी के साथ उबालें|
  • अब इससे निकालकर इसे ठंडा करें और ½ घंटे के लिए फ्रिज में रख दें|
  • अब इसे अपनी आँखों में 15 min तक रखें|
  • 10 दिन ऐसा रोज करें बहुत जल्द परिणाम मिलेगा|

दूध –

दूध हमारी स्किन को moisturizer देता है , इससे स्किन सॉफ्ट होती है| दूध फेस की ख़राब स्किन भी ठीक कर देता है|

  • दूध को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें| अब इसमें कॉटन डालें और इस कॉटन को आँख के उपर रखें|
  • कॉटन को तब तक आँख पर रखे जब तक आपको ऐसा ना लगे की यह गर्म हो रही है|
  • दिन में 3-4 बार ऐसा करें 1 हफ्ते तक|

टमाटर –

टमाटर नेचुरल ब्लीच है जो स्किन लाइट करता है, और काले घेरे दाग धब्बे भी मिटाता है|

  • 1 tsp टमाटर रस में ½ tsp नीम्बू का रस मिलाएं| इसे अपनी आँख पर लगायें और 10 min बाद धो लें| दिन में 2 बार ऐसा करें| आप सिर्फ टमाटर का रस भी लगा सकती है वः भी असरदार होगा|
  • टमाटर ज्यादा से खाएं, यह स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है|

पुदीना –

पुदीना लगाने से बहत ठंडक मिलती है, यह थकी आँखों को तुरंत आराम देता है|

  • पुदीना पीस कर पेस्ट बना लें, इसमें नीम्बू का रस डालें |
  • इसे काले घेरे में लगायें और 10-15 min बाद पानी से धो लें|
  • रोज करें जब तक डार्क सर्कल कम नी होते|

मैथी –

मैथी में प्रोटीन, विटामिन c व पोटेशियम होता है जो आँखों के काले घेरे कम करने में मदद करता है| साथ ही स्किन के pH लेवल को बैलेंस रखता है|

  • 2 चम्मच मैथी दाने को पानी में डालकर 3-4 घंटे भिगो दे|
  • अब इसे पीसकर पेस्ट बना लें| अब इसमें ½ tsp हल्दी व 1 tsp कच्चा दूध मिलाएं|
  • इसे काले घेरे में लगायें और 10-15 min बाद धो लें|
  • दिन में 1 बार कुछ हफ्ते तक करें|

नारियल तेल –

नाजुक त्वचा के नारियल तेल सबसे अच्छा moisturizer है| कुछ ही समय में यह डार्क सर्कल गायब कर देता है| यह आसानी से कभी भी उपयोग किया जा सकता है|

  • रात को सोने से पहले आँखों के पास तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें| पहले clockwise फिर anti-clockwise हाथ घुमाएँ|
  • रात भर लगे रहने दें| फिर सुबह साफ कर लें|
  • 1 हफ्ते तक रोज ऐसा करें|

नीम्बू –

नीम्बू में विटामिन c होता है जो स्किन लाइट करता है व डार्क सर्कल दूर करने में भी सहायक है|

  • ताजे नीम्बू के रस को कॉटन की मदद से आँख के पास लगायें| 10 min साफ कर लें| कुछ हफ्ते रोज ऐसा करें|
  • इसके अलावा 1 tbsp नीम्बू रस में 1 tbsp टमाटर रस व जरा सी हल्दी और बेसन मिलाएं| अब इस पेस्ट को काले घेरे में लगायें और 10-15 बाद धो लें| हफ्ते में 2-3 बार इसे लगायें|

टिप – अगर आपको नीम्बू रस से जलन होती है तो ये तरीका ना अपनानाएं|

एलोवेरा –

एलोवेरा की ताज़ी पत्ती तोड़ कर उसे आँखों के पास घिसें| कुछ दिनों में ही आराम मिलेगा|

शहद –

शहद की पतली सी लेयर को आँख के काले घेरे में लगायें| 20 min लगे रहने दें फिर धो लें|

कुछ अन्य उपाय –
  • डार्क सर्कल का एक मुख्य कारण नींद की कमी भी होता है| इसलिए नींद पर्याप्त मात्रा में लें|
  • बहुत सारा पानी पियें| रोम कम से कम 8-10 ग्लास पानी पिया करें| इससे आपनी स्किन व आँख दोनों अच्छी रहेंगी|
  • अच्छा खान पैन लें| खाने में फल, हरी सब्जियां दूध, दही शामिल करें| तेल मसाले व बाजार के खाने से दुरी बनायें|
  • आँखों को अपने हाथ से जोर जोर से ना मलें|
  • रात को मेकउप उतारे बिना कभी ना सोयें|
  • धुप में निकलने से पहले काला चश्मा पहने|
  • स्मोक शराब ना पियें|
  • सुबह उठते ही आँखों पर ठन्डे पानी से छीटें मारें|

    आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय आर्टिकल में बताये आसान तरीके अपनाये और ये आपकी आँखों को कोई नुकसान नहीं पहुचाएंगे क्यूंकि ये नेचुरल है| अगर ये तरीके कितने असरदार हुए तो मुझे जरुर बताएं| अगर आपके पास इसके अलावा कोई और इलाज है तो वो भी हमसे शेयर कर सकते है|

    No comments:

    Post a Comment