Search This Website

Sunday 30 October 2022

सिर दर्द के कारण एवम घरेलु उपचार

 

सिर दर्द के कारण एवम घरेलु उपचार


कभी ना कभी सिर दर्द से आप भी परेशान हुए होंगें, है ना? यह एक बहुत ही आम शिकायत है, जो बच्चे बड़े किसी को भी होती है| sir dard कई बार इतना तकलीफ़देह हो जाता है कि इसे सहना मुश्किल हो जाता है| आजकल की ज़िन्दगी में सर दर्द एक आम बात है| इसे हम रोग नहीं कह सकते| वैसे ज्यादातर इसकी कोई गंभीर वजह नहीं होती है|

सिर दर्द के कारण (Reason of Sir dard)–

  • तनाव
  • चिंता
  • थकान
  • माईग्रेन
  • नींद पूरी ना होना या अधिक सोना
  • डीहाईड्रीशन
  • ज्यादा शराब व स्मोक करना
  • शरीर में पानी की कमी
  • आँखों पर अधिक दवाब पड़ना
  • ज्यादा pain किलर खाना

ये कुछ सिर दर्द के मुख्य कारण है लेकिन इसके अलावा सर दर्द के बहुत से कारण हो सकते है| ज्यादा शोर शराबे से भी sir dad होता है व सर्दी खांसी में भी सर दर्द होता है| बहुत से लोग सिर में दर्द होने पर तुरंत pain किलर खा लेते है, लेकिन आपको पता है ये pain किलर हमारे शरीर के लिए कितने नुकसानदायक है| हम आपको सिर दर्द के लिए बहुत आसान घरेलु इलाज बताते है, जो आपको इस समस्या से तुरंत आराम देगा|


सिर दर्द दूर करने के घरेलु उपचार (Sir dard headache ka ilaz in hindi   )

कई बार सिर दर्द ठीक करने के लिए किसी दवाई की नहीं बल्कि प्यार भरे स्पर्श की जरुरत होती है| तो अगली बार सर दर्द होने पर दवाई लेने से पहले किसी से प्यार भरी मालिश करवाएं, आपको आराम मिलेगा|

पानी पियें –

अगर आपका सिर दर्द डीहाईड्रीशन की वजह से हो रहा है, तो मतलब आपके शरीर में पानी कमी हो गई है|

  • सबसे पहले पानी पियें और 1-1 घूँट थोड़ी थोड़ी देर में पीते रहें|
  • पानी के साथ electrol घोल कर भी पी सकते है| इसके अलावा जूस भी पी सकते है|
  • सिर दर्द होने पर एल्कोहल ना पियें क्यूंकि इससे शरीर dehydrate होता है|

बर्फ से सिकाई –

बर्फ को अपने माथे पर रखने से sir dard में बहुत आराम मिलता है| इससे खून का संचालन सही ढंग से होने लगता है| अगर आपका headache तनाव की वजह से हो रहा है, तो तरीका बहुत फायदेमंद है|

  • कुछ बर्फ के टुकड़ों को एक कपड़े में लपेटें, इसे सिर पर कुछ देर रखें| फ्रोजेन सब्जी के पैकेट को भी आप अपने सिर पर रख सकते है यह भी एक ice pack का काम करता है| बर्फ को कभी सीधे ना रखें इससे स्किन ख़राब हो सकती है|
  • इसके अलावा ठन्डे पानी की पट्टियाँ भी सिर पर रख सकते है| इसे 10 min तक रखें और थोड़ी थोड़ी देर में ऐसा करते रहें, जब तक आपको आराम नहीं मिल जाता|

गर्म पानी की सिकाई –

गर्म पानी की थैली को अपनी गर्दन में रखने से भी बहुत आराम मिलता है| तनाव की वजह से भी हमारे सिर और back में दर्द होने लगता है, इससे आराम के लिए गर्म पानी की सिकाई सबसे अच्छा है|

  • गर्म पानी की थैली से back की सिकाई करें|
  • गर्म पानी से शावर लें|
  • इसके अलावा आप गुनगुने पानी में सोने से पहले पैर डाल कर 10 min बैठें| ऐसा करने से भी आपके सिर में आराम मिलेगा और आपको बहुत अच्छी नींद आएगी|

नीम्बू –

नीम्बू बहुत अच्छा स्त्रोत है, headache दूर भागने का, क्यूंकि ये रिफ्रेश और रिलैक्स करता है| नीम्बू खाने से शरीर में एसिड की मात्रा सही रहती है| 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा नीम्बू का रस डालें और पियें| अगर गैस की वजह से आपका सर दर्द है तो यह तरीका बहुत जल्दी असर दिखाता है|

एप्पल (सेव) –

एप्पल सिर दर्द  दूर करने में मददगार है| इसे खाने से शरीर में एसिड बैलेंस रहता है| कई बार ग्रीन एप्पल को सिर्फ स्मेल कर लेने से माईग्रेन कर दर्द कम हो जाता है| अगर आपकी सुबह ही सर दर्द के साथ हुई है तो आप सुबह ही एप्पल काट कर उसमें हल्का नमक डाल कर खाएं| उसके बाद थोडा पानी पी लें| इसके अलावा एक बाउल में पानी गर्म करें और उसमें 3-4 tbsp एप्पल विनेगर डालें| अब इसे पानी से steam लें| इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा|

चाय –

हमारे भारत में अगर हमको सिर दर्द हो जाये, तो सभी घर वाले सबसे पहले यही बोलेंगे 1 कप गरमागरम चाय पी लो| तुरंत ठीक हो जायेगा| कई लोगों को चाय की इतनी आदत होती है कि कभी चाय ना मिले, तो  दर्द होने लगता है| चाय सिर दर्द के लिए राम बान इलाज  है| चाय एक उत्तेजक पेय है, जिसे पीने सेसिर  दर्द भागता है और नींद भी चली जाती है| अदरक इलायची वाली चाय बना कर पीजिये आपको जर्रोर आराम मिलेगा|

पुदीना –

पुदीना हर तरीके से ठंडक देता है| इसे खाने से शरीर में ठंडक मिलती है और पेट भी सही रहता है| पुदीना हमें ताजगी देता है| ताज़ी पुदीना पत्ती पीस कर पेस्ट बना लें और इसे माथे पर लगायें| कुछ देर बाद साफ कर लें|

तुलसी –

टेंस मसल की वजह से सर में दर्द होने लगता है इसे दूर करने के लिए तुलसी बहुत अच्छा है| 1 कप पानी में 2-3 तुलसी पत्ती डाल कर उबालें| थोड़ी सी शहद डाल कर इसे चाय की तरह पियें| इसके अलावा तुलसी की कुछ पत्तियों को चबाएं| तुलसी के तेल से मालिश करें|

लौंग –

लौंग खाने से चिंता से होने वाला sir dard कम होता है| इससे ठंडक भी मिलती है| कुछ लौंग को पीस लें और इसे एक साफ कपड़े में बांध लें| अब जब भी दर्द हो इसे सूंघे| इसके अलावा लौंग के तेल को नारियल तेल में मिलाकर सिर की मालिश करें|

दालचीनी –

यह एक हर्ब है जो सर दर्द में आराम देता है| कई बार हमारा सर ठंडी हवा की वजह से होता है| ठंडी हवा ज्यादा लगने से सर में बैठ जाती है जिससे सर दर्द होने लगता है| दालचीनी को पीस कर पाउडर बना लें| इसमें थोडा का पानी मिलाकर पेस्ट बनायें| इसे सर में माथे में लगायें और 30 min तक आराम से बैठ जाएँ| अब इसे गुनगुने पानी से धो लें| headache में आराम मिलेगा|

पान का पत्ता – 

पान बहुत ठंडक देता है| यह सर दर्द को कुछ ही मिनटों में दूर कर देता है| 2-3 पान के पत्तों को पीस कर पेस्ट बना लें| अब इसे अपने माथे में लगायें और 30 min बाद धो लें| आपको इसके बाद आराम मिल जायेगा| इसके अलावा आप पान के पत्ते को मुहं में चबाएं|

अदरक –

अदरक बहुत असरदार है| अदरक और नीम्बू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं और दिन में 2 बार पियें| आपको तुरंत आराम मिलेगा| इसके अलावा अदरक पाउडर (सौंठ) में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे माथे में लगायें| अदरक का कुछ टुकड़ा लेकर मुंह में चबाते रहें|

मालिश –

sardard का रामबाण इलाज है मालिश| कपूर को घी में मिलाकर सर की मालिश करें| सर पर हाथों से थोडा प्रेशर डालते हुए मालिश करें, सर दर्द में आराम मिलेगा|

मैंने आपको बहुत सारे तरीके बताये जिससे आप घर पर ही आसानी से बिना किसी दवाई को खाए अपना इलाज कर सकते है| अब जब भी आपको सिर दर्द हो तो pain किलर खाने की जरूरत नहीं है, बस आप इनमें से कोई भी इलाज अपनाकर अपना sir dard  भगा सकती है| अगर आपके सर में बहुत दिनों से दर्द है और वह इन तरीकों के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है, तो आप किसी डॉक्टर को जरुर दिखाएँ| कई बार इस साधारण से दिखने वाले सर दर्द के कुछ भयानक कारण हो सकते है| सर दर्द कई बार लगातर टीवी  देखने , मोबाइल व कंप्यूटर चलाने से भी होता है, तो जरुरी है आप इन सबका का सही ढंग से इस्तेमाल करें, जिससे आपके शरीर को कोई नुकसान ना पहुंचें| आँखों का नंबर बढ़ने की वजह से भी headache होता है, तो ऐसे आप किसी आँखों के डॉक्टर के पास जरुर जाएँ| 

No comments:

Post a Comment