Search This Website

Sunday 30 October 2022

कमर दर्द का कारण एवम घरेलू इलाज

कमर दर्द का कारण एवम घरेलू इलाज


कमर दर्द एक ऐसा दर्द है जो जब होता है तो ना चलते बनता है ना बैठते| कमर दर्द की वजह से पूरा शरीर दर्द महसूस करता है| यह समस्या आजकल इतनी आम हो गई है कि कोई भी इससे अछूता नहीं है, बच्चे जवान, बूढ़े, औरत, मर्द सबको ये दर्द अपनी जकड़ में ले लेता है| आजकल की जीवनशैली इतनी बदल गई है कि कोई भी बीमारी का कोई भरोसा नहीं है| हम शरीर को एक मशीन ही समझकर लगातार काम लेते रहते है, लेकिन मशीन भी कभी ना कभी ख़राब होती है, अत्यधिक काम लेने से वह भी बीमार पड़ जाती है तो फिर हमारे शरीर में दर्द होना तो स्वाभाविक है|

Kamar Dard karan lakshan gharelu ilaj nuskhe in hindi

कमर दर्द वह है जो हमें पीठ के नीचले भाग में होता है, कई बार यह दर्द बीचों बीच तो कभी पुरे हिस्से में होता है|

कमर दर्द के कारण (Kamar Dard Ke Karan)–

  • भारी वजन उठा लेना
  • शरीर की क्षमता से ज्यादा काम लेना
  • शरीर का वजन अधिक होना
  • शारीरिक कार्य जैसे excercise, घूमना फिरना ना करना
  • मानसिक तनाव
  • हाई हील्स सैंडल पहनना
  • एक ही तरह से लम्बे समय तक बैठे रहना|
  • मोबाइल कंप्यूटर का अधिक प्रयोग
  • गलत तरह से सोना
  • सही गद्दों का उपयोग ना करना
  • लम्बे समय तक ड्राइविंग करना
  • किसी अन्य बीमारी से ग्रसित होना
  • शरीर में कमजोरी होना
  • निकोटिन का अधिक प्रयोग
  • औरतों में मासिक धर्म के दौरान कमर दर्द होता है|

कमर दर्द दूर करने के घरेलु उपचार (Kamar Dard Door Karne ke gharelu upchar)–

कमर दर्द की समस्या कभी भी हो जाती है, इसके लिए हर समय दवाई लेना ठीक नहीं| आज मैं आपको इस दर्द को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय बताउंगी जिसे अपना कर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते है|

  1. गरम पानी से सिकाई – कमर दर्द में सिकाई बहुत मददगार होती है, इससे मांसपेशियों में जो खिंचाव होता है वह बहुत हद तक कम हो जाता है और दर्द में आराम मिलता है| हॉट वाटर बैग से दिन में 2 बार 20 min के सिकाई करें| सिकाई के अलावा आप गर्म पानी के टब में या शावर में नहा सकते है| गर्म पानी से शरीर की थकान दूर हो जाती है|
  2. अगर आप किसी बीमारी से पीढित है, तो आराम करें लेकिन पूरा दिन बिस्तर में ही ना पड़े रहे| डॉक्टर भी 1-2 दिन आराम करने की सलाह देता है, फिर थोड़ा बहुत चलने को बोलता है| लगातार बिस्तर में पड़े रहने से मांसपेशियां जकड़ जाती है और पुरे शरीर में जकड़न होने लगती है|
  3. कमर का दर्द कई बार कैल्शियम की कमी से भी होता है| हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम का सेवन करना चाहिए|
  4. एक दम नर्म गद्दे भी कमर के लिए ठीक नहीं होते है, तो ऐसे में थोड़ा हार्ड गद्दे उपयोग करें|
  5. अगर आप लगातार कंप्यूटर के सामने बैठे रहकर काम करते है तो आज यह आदत छोड़ दें| लम्बे समय तक एक ही पोजीशन में बैठे रहना कमर दर्द का बहुत बड़ा कारण है| ऑफिस या घर में हर 40 min बाद उठ कर थोड़ी चहलकदमी कर लें|
  6. मालिश (मसाज) – कमर दर्द में मालिश रामवाण इलाज होता है| आप चाहें हो बाजार में उपलब्ध दर्द निवारक तेल से मालिश कर लें या फिर घर पर ही दर्द दूर करने का तेल बना लें| इसके लिए आपको चाइये –
  • नारियल/ सरसों का तेल
  • 3-4 लहसून कलियाँ

विधि – तेल बनाने के लिए किसी भी एक तेल को चुनें और इसे एक बर्तन में डाल कर गैस पर गर्म करें, इसमें लहसून की कलियाँ डाल दें| इसे तब तक उबालना है, जब तक लहसून काली न पड़ जाए| अब इसे पूरी तरह से ठंडा होने पर मसाज करें| आप इसे एक साथ बनाकर एक शीशी में भर कर भी रख सकते है|

  1. अजवाइन – अजवाइन दर्द का निवारक है, इसे हल्का सेक लें और मुहं में डाल धीरे धीरे चबाएं| कमर दर्द बहुत जल्द कम होगा|
  2. नमक की सिकाई – नमक दर्द दूर करने के लिए बहुत अच्छा होता है| हम 2 तरीके से नमक का उपयोग कमर दर्द दूर करने में कर सकते है|
  • 2-3 चम्मच डीगले वाले नमक को लें और इसे तवे पर गर्म करें| फिर इसे एक मोटे से कपड़े में बांध लें| इस पोटली को कमर के उस हिस्से में रखें जहाँ अत्यधिक दर्द है| धीरे धीरे पूरी कमर पर इसे घुमाएँ, दर्द ठीक हो जायेगा|
  • आधी बाल्टी गर्म पानी में 2-3 चम्मच नमक डालें, फिर इसमें मोटी टॉवल डाल निचोड़ लें| इस टॉवल को कमर पर रख दें जिससे उस हिस्से की सिकाई हो सके| यह उपाय बहुत जल्दी आराम देता है|
  1. अगर आपको लम्बे समय से कमर दर्द की शिकायत है और बहुत से उपचार के बाद भी यह ठीक नहीं हुई है तो अब आपको योग का सहारा लेना चाहिए| आजकल योग के द्वारा बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ा जा सकता है| कमर दर्द को दूर करने वाले आसन आप नेट पर या किसी योग गुरु से पूछ सकते है|
  2. शारीरिक श्रम ना होना भी कमर दर्द का मुख्य कारण है| इसलिए दिन में कम से कम 30 min घुमने की आदत डालें| सुबह उठकर हल्का फुल्का व्यायाम करें| अपने वजन को कंट्रोल करने की हर मुमकिन कोशिश करें|
  3. किसी भी भारी चीज को उठाते समय सही पोजीशन रखें| एक दम से झुककर ना उठायें| शरीर के मुताबित ही कार्य करें|
  4. पढाई करते समय, कंप्यूटर चलाते समय व टीवी देखते समय अपनी पीठ गर्दन को हमेशा एक दम सीधा रखें|

ये कुछ कमर दर्द को दूर करने के तरीके है जो नेचुरल है एवं आसानी से घर में उपयोग लाये जा सकते है| आप इन्हें अपनाएं और हमें बताएं की ये आपके लिए कितने असरदार है|

No comments:

Post a Comment